28.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती की पूर्व संध्या पर पोखरिया आश्रम में जिला प्रशासन व विधायक ने किया कंबल वितरण…

धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत मनियाडीह थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोखरिया स्थित शिबू सोरेन आश्रम में धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि मनियाडीह आदिवासी आवासीय विद्यालय, जिसे नक्सलियों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था, उसके पुनः सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, ताकि विद्यालय का संचालन फिर से सुचारु रूप से हो सके और बच्चे शिक्षा से जुड़ सकें।

इसके साथ ही मनियाडीह ग्राम को स्वावलंबी एवं विकसित ग्राम के रूप में विकसित करने की बात कही गई, जो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सपना था। अधिकारियों ने हाथियों के लिए कॉरिडोर निर्माण, पहाड़ी तलहटी में बसे आदिवासी क्षेत्रों में जहां सड़क नहीं है वहां सड़क निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया और जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की गई।

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular