31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

गणतंत्र दिवस–2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक..

रांची: मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह–2026 की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची सहित प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पेयजल एवं अन्य संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समारोह को सफल, सुरक्षित एवं भव्य बनाने के लिए सभी विभागों को ससमय और समन्वित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोरहाबादी मैदान में दर्शकों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल, गैलरी, कुर्सी व्यवस्था, मंच निर्माण, बैरिकेटिंग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, अग्निशमन व्यवस्था एवं साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था और पार्किंग को लेकर पुलिस विभाग को विशेष निर्देश दिए गए, ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, नीतियों के साथ-साथ राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाती झांकियाँ मुख्य आकर्षण होंगी। इस बार कुल 12 विभागों की झांकियाँ प्रदर्शित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि समारोह में लगभग 15 प्लाटून और 3 बैंड भाग लेंगे। परेड का अभ्यास 18 जनवरी से 23 जनवरी तक किया जाएगा, जबकि 24 जनवरी 2026 को अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
प्रशासन का लक्ष्य है कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, सुरक्षित और यादगार बनाया जाए।

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular