29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

देवघर: पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 33 किलो गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार…

देवघर:  देवघर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर SDPO देवघर और कुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से एक चारपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस कप्तान सौरभ को गुप्त सूत्रों से नशे के सामान के भंडारण की सूचना मिली थी।

पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और सप्लाई चेन को ध्वस्त करने की दिशा में कार्रवाई जारी है। अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान के लिए जांच और छापेमारी जारी है।

पुलिस कप्तान सौरभ ने आम जनता से अपील की है कि नशा उन्मूलन अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। युवाओं से विशेष अनुरोध है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular