23.1 C
Jharkhand
Wednesday, March 25, 2026

चैती छठ पर सिंह मेंशन स्थित सूर्यदेव सरोवर की कराई गई सफाई, संध्या अर्घ्य में शामिल हुए विधायक रागिनी सिंह व महापौर संजीव सिंह…

IMG 20260324 WA0036

धनबाद/झरिया: चैती छठ पूजा के शुभ अवसर पर झरिया की विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिंह मेंशन स्थित सूर्यदेव सरोवर में विशेष रूप से तालाब की सफाई करवाई।

छठ पूजा के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि समय रहते की गई सफाई से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली।

वहीं संध्या अर्घ्य के अवसर पर विधायक रागिनी सिंह एवं महापौर संजीव सिंह पूरे परिवार के साथ घाट पर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भास्कर एवं छठी मईया को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर रहा।

अर्घ्य देने के बाद विधायक रागिनी सिंह और महापौर संजीव सिंह ने भगवान भास्कर एवं छठी मईया से अपने परिवार सहित समस्त कोयलांचल वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

चैती छठ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

spot_img
Video thumbnail
आगामी 30 मार्च को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित झामुमो के 53वें स्थापना दिवस
02:11
Video thumbnail
नाबार्ड प्रायोजित रंगामाटी ग्रामीण हाट का किया गया उद्घाटन।
04:21
Video thumbnail
चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचल गामी भगवान भाष्कर को व्रतियों ने अर्घ्य दे मांगी आशीष...
02:01
Video thumbnail
झरिया में चैती छठ पर्व के तीसरे दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला
01:25
Video thumbnail
विधाता ने अपना काम कर दिया अब विधायिका की बारी है,धार्मिक क'ट्टरता देश के लिए बड़ा खतरा:जयराम महतो...
01:41
Video thumbnail
जंगल महल ग्रेटर झारखंड के हिस्सा,सिर्फ संवैधानिक रूप से बंगाल,उन्ही इलाकों में लड़ेंगे चुनाव:जयराम...
01:53
Video thumbnail
CM हर पंचायत में 10 चापाकल नही दे पा रहे हैं तो कैसे माने लें की राज्य ठीक से चला पा रहे हैं:जयराम
00:27
Video thumbnail
क्या झारखंड की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर, टाईगर जयराम महतो की भविष्यवाणी सुनिए...
07:10
Video thumbnail
धर्म के मुद्दे पर टाइगर जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कुछ ईस तरह से घेरा...
00:27
Video thumbnail
ग्रामीणों के लिए ‘हाइवा’ बना आफत, लगातार सड़क हादसों से बढ़ी दहशत
02:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!