26.5 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

अगले 5 साल में एक करोड़ बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार: नीतीश कुमार…

छपरा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम में छपरा पहुंचे। उन्होंने हवाई हेलीकॉप्टर से छपरा हवाई अड्डा उतरकर सदर कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिलाई केंद्र और महिला आईटीआई का निरीक्षण किया।

उसके बाद नीतीश कुमार छपरा में बन रहे नवनिर्मित बस स्टैंड के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। सभा में सारण के जिला जदयू अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद विकल, सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, छपरा विधायक छोटी कुमारी, एकमा विधायक धूमल सिंह, मांझी से जदयू विधायक रणधीर सिंह, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, बनियापुर विधायक केदार सिंह, तरैया विधायक जनक सिंह, सोनपुर विधायक विनय सिंह, परसा के पूर्व विधायक छोटे लाल राय, छपरा के पूर्व विधायक डा. सी. एन. गुप्ता, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधान परिषद सभापति सलीम परवेज सिंह सहित कई अन्य विधायक उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को जल्द चालू किया जाएगा। इसके बाद ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधन दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगले पांच साल में एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब तक बिहार के सभी घरों में मुफ्त बिजली पहुंचाई जा चुकी है और लोगों को सोलर ऊर्जा का भी उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर की छत पर सोलर प्लेट लगाने से ऊर्जा और रोजगार दोनों में मदद मिलेगी।

नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि बिहार में महिलाओं को सबसे अधिक रोजगार मिल रहा है और बिहार पुलिस में महिलाओं को 35% आरक्षण प्रदान किया गया है।

spot_img
Video thumbnail
लाउडस्पीकर और DJ सम्प्रेषण का बड़ा साधन,इस पर बैन के ख़िलाफ़ विधानसभा में उठाऊंगा आवाज:जयराम महतो
01:00
Video thumbnail
ईमानदार अफसरों को जोहार है लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठ कर जो जनता के साथ गलत कर रहे हैं उन्हें अब
00:43
Video thumbnail
विधायक जयराम महतो के एग्रेसिव रूख का अब राज सिन्हा ने भी कर दिया समर्थन...
00:38
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular