28.9 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

निरसा में सेविका चयन को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल….

निरसा: निरसा विधानसभा अंतर्गत गोपालपुर पंचायत सचिवालय में सेविका पद के चयन को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पोषक क्षेत्र की नौ महिलाओं ने सेविका पद के लिए आवेदन किया था। इसमें बेबी देवी को योग्यता के आधार पर चयनित किया गया, लेकिन उनकी घोषणा होते ही ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि सेविका पद पर इंटर पास असहाय विधवा महिला का चयन होना चाहिए था, जबकि बीए पास बेबी देवी का चयन किया गया। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक सीडीपीओ और चयन कमेटी के अन्य सदस्यों को घेरे रखा और हंगामा मचाया। उन्होंने कहा कि चयन के दौरान मुखिया शिखा नाग उपस्थित नहीं थीं, और उनकी अनुपस्थिति में चयन नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने फिर से चयन कराने की मांग की।

इस पर सीडीपीओ सबिता कुमारी ने कहा कि चयनित बेबी देवी पोषक क्षेत्र हरिजन बहुल्य से हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता भी सबसे अधिक थी। इसलिए नियम और शर्तों के अनुसार उनका चयन किया गया। उन्होंने बताया कि जिस विधवा महिला के चयन की मांग हो रही थी, वह हरिजन बहुल्य क्षेत्र से नहीं हैं।

हंगामे के बीच, कुछ लोगों के सहयोग से चयन कमेटी के सदस्य सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाले गए।

spot_img
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10
Video thumbnail
गोविन्दपुर भीतिया मारपीट मामले के आरोपी ने सुनाई घटना की असली वजह आप भी सुनिए...
04:20
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular