निरसा: गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 दिसंबर 2025 को नेताजी नेत्र अस्पताल रामचंद्रपुर के सहयोग से गुरुदास भवन, निरसा में निशुल्क आंख जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में मोतियाबिंद पाए गए रोगियों को उसी दिन ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। ऑपरेशन, लेंस, दवा, काला चश्मा और आने-जाने की व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क होगी। रोगियों को अपने साथ एक गिलास, पानी की बोतल, चादर, तौलिया, आधार कार्ड और मोबाइल लाना आवश्यक है।
विशेष: जो मरीज फोल्डेबल लेंस के साथ फेको ऑपरेशन करवाना चाहते हैं, उन्हें केवल ₹8,000 में यह सुविधा उपलब्ध होगी।
शिविर की जानकारी देने वालों में मुख्य रूप से तूटून मुखर्जी, मन्नू सिंह, पोमिल सिंह, प्रभु सिंह, राजेश मुखर्जी, बंशी सिंह, मणिलाल मंडल और दीपक उपस्थित थे।






















