24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

वार्ड 23 से निवर्तमान पार्षद पुष्पा देवी ने किया नामांकन, भारी बहुमत से जीत का दावा…

धनबाद: वार्ड संख्या 23 की निवर्तमान पार्षद पुष्पा देवी ने गुरुवार को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थन में हज़ारों की संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे समाहरणालय परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

पुष्पा देवी स्वर्गीय गोलक मंडल की पत्नी हैं और समाज के पूर्व जिला महासचिव (युवा) राहुल मंडल की माता हैं। नामांकन से पहले मेमको मोड़ स्थित शहीद मनिंद्र नाथ मंडल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाज के बुद्धिजीवी, गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

विशाल नामांकन रैली

नामांकन रैली का नेतृत्व समाज के जिला कोषाध्यक्ष हीरेन मंडल, नगर अध्यक्ष मनिंदर मंडल तथा पार्षद प्रत्याशी के पुत्र आकाश मंडल और राहुल मंडल ने किया। रैली में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

नेताओं ने जताया जीत का भरोसा

मौके पर समाज के केंद्रीय महामंत्री गौतम मंडल ने कहा कि वार्ड 23 से पुष्पा देवी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता का अपार समर्थन यह साफ दर्शाता है कि वार्ड की जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

नामांकन कार्यक्रम में समाज के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, भाजपा नेता प्रदीप मंडल, समाजसेवी अजय मंडल, दीपक सिंह, राजीव रंजन सिंह, मनोज सिंह, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, सिद्दिक अंसारी, विजय सिंह, विकास मंडल, दिलीप सिंह, ताहिर अंसारी, रमा शंकर सिंह, सुशील मंडल सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

पुष्पा देवी का संबोधन

नामांकन के बाद पार्षद प्रत्याशी पुष्पा देवी ने अपने संबोधन में कहा,
“मेरे नामांकन में आप सभी ने भारी संख्या में पहुंचकर मेरा मनोबल बढ़ाया और जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूं। वार्ड 23 की जनता जनार्दन को मेरा प्रणाम और नमस्कार।”

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular