25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

समाहरणालय परिसर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित…

IMG 20251118 WA0080

नशामुक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प..

IMG 20251118 WA0076

धनबाद: नशा मुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगाँठ पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर, धनबाद में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय एवं जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी ने सभी को नशामुक्ति का शपथ संदेश दिलाया।

शपथ संदेश में कहा गया कि—

  • युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं।
  • उनकी शक्ति और सकारात्मक योगदान ही समाज व देश को आगे बढ़ाते हैं।
  • इसलिए नशा मुक्त भारत अभियान में युवाओं की सर्वाधिक भागीदारी आवश्यक है।

सभी उपस्थित जनों ने स्वयं को, अपने परिवार को और समुदाय को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली—इस विश्वास के साथ कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना है। इसी क्रम में आज जिले के सभी प्रोजेक्ट तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी शपथ ग्रहण कराया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular