31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

कोयलांचल में DAV स्कूलों की बदहाल स्थिति, अभिभावक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन…

धनबाद: धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में संचालित डीएवी स्कूलों की स्थिति को लेकर झारखंड अभिभावक महासंघ ने आवाज उठाई है।

महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में कोयलानगर स्थित डीएवी स्कूल की प्राचार्या से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बीसीसीएल के अधीन डीएवी-सीएमसी द्वारा संचालित स्कूलों की वित्तीय, शैक्षणिक और प्रशासनिक स्थिति में सुधार की मांग की गई है।

महासंघ का कहना है कि आठ में से सात डीएवी स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है।

शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर पढ़ाई के स्तर पर पड़ रहा है।

अभिभावक महासंघ ने मांग की है कि संबंधित विभाग, डीएवी प्रबंधन और बीसीसीएल इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर व्यवस्था को दुरुस्त करे।

इसके अलावा कोयलांचल के कई डीएवी स्कूल भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

मुनीडीह, अलकुशा, कुसुंडा, बरोरा, बनियाहिर और दुग्धा क्षेत्र के स्कूलों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास और पुनर्निर्माण करने की मांग भी उठाई गई है।

फिलहाल अब देखना होगा कि प्रशासन और प्रबंधन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular