झरिया: बकरीद को लेकर सोमवार को झरिया व लोदना थाना परिसर में एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासन ने शांतिपूर्वक पर्व मनाने, सोशल मीडिया पर नजर रखने और शरारती तत्वों पर कार्रवाई की बात कही। बिजली-झमाडा के अधिकारी न पहुंचने पर नाराजगी जताई गई। पार्षदों से मस्जिद-ईदगाह के पास सफाई कराने को कहा गया। बैठक में अंचलाधिकारी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर शशीरजन कुमार, केडी पांडेय, मुनीलाल राम, सुमन अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।






















