24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बेटे का टीजर पोस्ट करने से पहले बाप से परमिशन चाहिए थी’… पहला लुक रिलीज…

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘The Ba***ds of Bollywood’ का फर्स्ट लुक रविवार को सामने आया है। लंबे समय से इस सीरीज को लेकर फैंस में उत्सुकता थी, और अब उनका इंतजार खत्म हुआ है। शनिवार को शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ एक्स (पहले ट्विटर) पर #AskSRK सेशन के दौरान इस सीरीज की अपडेट दी। उन्होंने लिखा, “कई लोग पूछ रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स को बताना पड़ेगा… बेटा शो बना रहा है, बाप सिर्फ इंतजार कर रहा है।” इस पर नेटफ्लिक्स ने जवाब दिया, “बेटे का टीजर पोस्ट करने से पहले बाप से इजाजत चाहिए थी। फर्स्ट लुक 17 अगस्त को आएगा।”

प्रीव्यू 20 अगस्त को आएगा

आज यानी 17 अगस्त को शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर ‘The Ba***ds of Bollywood’ का फर्स्ट लुक शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ज्यादा हो गया? आदत डाल लो। ‘The Ba***ds of Bollywood’ का प्रीव्यू 20 अगस्त को आएगा।” यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, हालांकि रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

‘The Ba***ds of Bollywood’ के स्टार कास्ट :

सीरीज की कहानी एक महत्वाकांक्षी बाहरी व्यक्ति और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं। आर्यन खान ने इस शो को बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर लिखा है। शो में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा आन्या सिंह, मोना सिंह और गौतमी कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह शो में कैमियो करेंगे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular