धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बैंक मोड़ स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। झंडातोलन समारोह में चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के उपरांत चैंबर भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदर्श बालिका विद्यालय एवं एसएसएलएनटी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगीत गाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। साथ ही छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में चैंबर के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सचिव लोकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप मुखर्जी, संरक्षक चेतन गोयनका, सुरेन्द्र अरोरा, प्रभात सरोलिया, वरीय उपाध्यक्ष सुदर्शन जोशी, सुरेश अग्रवाल, बलबीर सिंह, राजपाल, बजरंग अग्रवाल, राजेश टंडन, सह सचिव सुशील सांवरिया, विकास पटवारी, कृष्णा खेतान, बंटी चक्रवर्ती, राजेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय सरावगी, दीपक अग्रवाल, प्रिंस कथूरिया, जितेश कुमार, सन्नी सलूजा, नरेंद्र गंगवानी, सतपाल सिंह, रामनीत वालिया, निर्मल पोद्दार, चेतन साह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





















