31.6 C
Jharkhand
Saturday, June 6, 2026

रांची में दंपत्ति से हुई छिनतई का पुलिस ने किया त्वरित उद्भेदन, लाखों के जेवरात बरामद…

रांची: रांची में बैंक से लौट रहे एक दंपत्ति के साथ हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। घटना 8 दिसंबर की है, जब निलय प्रकाश और उनकी पत्नी बैंक ऑफ इंडिया, बरियातु शाखा से जेवरात लेकर घर लौट रहे थे। घर पहुँचते ही दो बाइक सवार अपराधियों ने महिला के कंधे से जेवरों से भरा बैग झपट लिया और फरार हो गए।

मामला सदर थाना में दर्ज होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया। तकनीकी जांच में इस वारदात में कोढ़ा गैंग की संलिप्तता की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस टीम ने बिहार के कटिहार जिला, कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अपराधी रामकुमार यादव के घर से छिने गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए। बरामद सामान में लगभग 425 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 55 से 60 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने मुख्य अभियुक्तों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

 

spot_img
Video thumbnail
पटना:खान सर कोर्ट में नहीं करेंगे आत्मसमर्पण, सोमवार को अग्रिम जमानत की याचिका कर सकते हैं दाखिल...!
00:52
Video thumbnail
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का हुआ चयन,एक बिहारी सब पर भारी...
01:25
Video thumbnail
रेजलीबांध तालाब सौंदर्यीकरण में रास्ता बंद करने को ले हंगामा,ग्रामीणों ने DC से मिल लगाई थी गुहार...
05:19
Video thumbnail
रेजलीबांध तालाब सौंदर्यीकरण में रास्ता बंद करने को ले हंगामा,ग्रामीणों ने DC से मिल लगाई थी गुहार...
05:19
Video thumbnail
लोक नायक जयप्रकाश नारायण को कोयलांचल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...
03:23
Video thumbnail
घटिया नाली निर्माण को लेकर झरिया के इस क्षेत्र में लोगों का आक्रोश...
03:32
Video thumbnail
बैलगाड़िया में विस्थापितों को मिली बड़ी सौगात,डाकघर का हुआ शुभारंभ.सांसद ढुलू महतो ने गिनाई उपलब्धियां
03:15
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!