25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

एडवेंचर बोटिंग उद्घाटन का ग्रामीणों ने किया विरोध, विधायक और परियोजना प्रमुख का फूंका पुतला…

निरसा: धनबाद के निरसा स्थित मैथन डैम पर लगाई गई एडवेंचर बोटिंग सुविधा के उद्घाटन से पहले स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) के विकास कार्यों में विस्थापित परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जा रही है।
गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक और परियोजना प्रमुख का पुतला फूंकते हुए कार्यक्रम रद्द करने की मांग की।

निरसा के मैथन डैम छठ घाट गोगना के पास डीवीसी प्रबंधन के सहयोग से एडवेंचर बोटिंग सुविधा शुरू की जा रही थी।
मंगलवार को पर्यटन मंत्री सुदीप कुमार सोनू, निरसा विधायक अरूप चटर्जी और डीवीसी परियोजना प्रमुख सुमन कुमार सिंह के हाथों उद्घाटन होना तय था।
लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीण काला झंडा लेकर जुलूस की शक्ल में गोगना बस्ती से डैम किनारे तक पहुंचे और डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
उनका कहना था कि वे विस्थापित परिवार हैं, और डैम में हो रहे विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, न कि बाहरी ठेकेदारों को काम दिया जाए।

चार दिन पहले इस मुद्दे पर विधायक, परियोजना प्रमुख और विस्थापित प्रतिनिधियों के बीच बैठक भी हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, डैम क्षेत्र में कोई नया काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए आज निर्धारित एडवेंचर बोटिंग के उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे जल्द ही धनबाद उपायुक्त से मुलाकात कर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular