40.5 C
Jharkhand
Saturday, June 6, 2026

धनबाद: मेमको मोड़ स्थित कार्निवल कैफे में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, फूड सेफ्टी विभाग ने किया सील…

धनबाद: मेमको मोड़ स्थित कार्निवल कैफे में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार पर गुरुवार को फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी की। जांच के दौरान कैफे में बिना वैध लाइसेंस के खाद्य सामग्री परोसे जाने के साथ-साथ हुक्का सर्व करते हुए स्टाफ को रंगे हाथ पकड़ा गया।

फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कैफे का फूड लाइसेंस 24 मार्च 2023 को ही एक्सपायर हो चुका था।

धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने की घटना

जब टीम मौके पर कार्रवाई कर रही थी, तो कैफे मैनेजर और अन्य स्टाफ ने विभागीय टीम के साथ धक्का-मुक्की की और उनका मोबाइल भी छीन लिया। स्थिति बिगड़ती देख बरवाअड्डा थाना प्रभारी को सूचित किया गया। थाना प्रभारी तत्काल दलबल के साथ पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में कैफे को सील कर दिया गया।

कानूनी कार्रवाई तय

फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना वैध लाइसेंस के खाद्य व्यवसाय चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही, सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर भी अलग से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विभाग ने इस पूरी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी है।

spot_img
Video thumbnail
लोक नायक जयप्रकाश नारायण को कोयलांचल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...
03:23
Video thumbnail
घटिया नाली निर्माण को लेकर झरिया के इस क्षेत्र में लोगों का आक्रोश...
03:32
Video thumbnail
बैलगाड़िया में विस्थापितों को मिली बड़ी सौगात,डाकघर का हुआ शुभारंभ.सांसद ढुलू महतो ने गिनाई उपलब्धियां
03:15
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!