24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

निरसा प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

निरसा : निरसा प्रखंड के गुरुद्वारा परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा जन संवाद एवं एस आई आर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इस आयोजन में मुख्य रूप से धनबाद जिला कमिटी के अध्यक्ष संतोष सिंह मौजूद थे । गुरुद्वारा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना तथा आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना रहा।देश में हो रहे एस आई आर मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार राय, अर्जुन भुईयां, बबलू दास, श्रीराम चौहान, महेंद्र सहानी सहित कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसेवा को सर्वोपरि रखने पर बल दिया।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जन संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं को समझकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान आयोजित एसआईआर प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंपर्क की रणनीति, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उपाय तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनता के बीच सक्रिय रहने तथा आगामी चुनावों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular