30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बरसाती मेढ़क के झांसे में नहीं आएगी जनता: ढुल्लू महतो…

धनबाद: ढुल्लू महतो ने नगर निगम क्षेत्र की जनता से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कई ऐसे लोग मैदान में हैं जो सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते हैं, लेकिन धनबाद की जनता “बरसाती मेढ़क” के झांसे में आनेवाली नहीं है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधूरे विकास कार्यों को अगले तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा। “अगर तय समय में कार्य पूरे नहीं हुए तो मैं अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा,” उन्होंने स्पष्ट कहा।

सांसद ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए और प्रस्तावित विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा—

गोविंदपुर में फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
गयापुल चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है।
निरसा में भी जल्द फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
जाम से मुक्ति के लिए सांसद बनते ही पहल की गई।
कई ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की स्वीकृति मिली।
रेडियो स्टेशन जल्द शुरू होने वाला है।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराए तो छह माह के भीतर एयरपोर्ट निर्माण संभव है। साथ ही, धनबाद में चिड़ियाघर नहीं खुल पाने के पीछे भी भूमि उपलब्ध नहीं होना मुख्य कारण बताया।

इस मेयर चुनाव में कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के सामने पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व मेयर इंदु देवी तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

सांसद ढुल्लू महतो ने दावा किया कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है और इससे धनबाद में विकास को नई गति मिलेगी।

अब अंतिम निर्णय 23 फरवरी को धनबाद की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular