धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र के भालूगाड़ा जंगल में 22 दिनों से लापता बेनीलाल टुडू (53 वर्ष) का शव कंकाल अवस्था में बरामद हुआ। वह दलदली गांव के निवासी थे।
परिजनों के अनुसार शव की स्थिति देखने से यह प्रतीत होता है कि किसी जंगली जानवर ने हमला कर शव को नोचा है। मृतक का सिर भी नहीं मिला है।
बेनीलाल टुडू के पुत्र नरेश टुडू और विकास टुडू ने बताया कि पिता 22 दिन से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई थी।
सोमवार को शव मिलने के बाद परिजन, स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। परिवार का कहना है कि बेनीलाल जंगल गए थे, जहां जंगली जानवर ने उन्हें मार डाला।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दे दी गई है।






















