25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर का तबादला, वैभव श्रीवास्तव बने नए DM…

IMG 20251208 WA0099

छपरा:  बिहार सरकार ने अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 13 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में सारण के डीएम अमन समीर का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव सारण के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

पूर्व जिलाधिकारी अमन समीर (IAS, 2015 बैच) का सारण में कार्यकाल उल्लेखनीय माना गया। उन्होंने जिले में कई सृजनात्मक कार्यों को पूरा किया, निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की और विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी स्वच्छ और बेदाग छवि की भी चर्चा रही है।
अमन समीर पहले इसरो में वैज्ञानिक थे और बाद में IAS की परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में आए। सारण से पहले वे बक्सर के डीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं।

नए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव (IAS, 2018 बैच) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निवासी हैं। उन्होंने NIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। IAS बनने के बाद उन्होंने अपनी प्रशिक्षु अवधि सारण जिले में ही पूरी की थी। 2024 में वे बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक बने, और अब उन्हें सारण का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular