25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

महाशिवरात्रि पर बाबा भूतनाथ के दरबार पहुँचे रवि बुंदेला, 100 दिनों में विकास का दिया भरोसा…

IMG 20260215 WA0049

धनबाद: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धनबाद नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी रवि बुंदेला ने श्री श्री 1008 बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से धनबाद की सुख-समृद्धि, शांति, सुरक्षा और समग्र विकास की कामना की।

रवि बुंदेला ने कहा कि हर परिवार खुशहाल हो, हर युवा को बेहतर अवसर मिले और धनबाद नई ऊँचाइयों को छुए—इसी संकल्प के साथ वे जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। नया बाजार, धोबिया मोहल्ला तथा क्लीनिक लैब के समीप गया पुल क्षेत्र में आयोजित जन चौपाल में उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जन चौपाल के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जीत के 100 दिनों के भीतर विकास कार्य जमीन पर नजर आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्यवाही के जरिए नगर निगम की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाया जाएगा।

कार्यक्रम में नदीम खान, सोनू, परवेज खान, महफूज़ आलम, लड्डन गद्दी, फैय्याज खान, इनामुल खान, छोटे खान, जावेद आलम, संजीव कुमार, रितेश कुमार, सहजर परवेज तथा पुराना बाजार मस्जिद कमेटी के सचिव विक्की खान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular