31.6 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

धनबाद समाहरणालय का कायाकल्प : बड़ी–छोटी गाड़ियों के लिए नई पार्किंग, CCTV सुरक्षा, वेटिंग रूम और हरित परिसर का निर्माण शुरू…

धनबाद:धनबाद समाहरणालय परिसर में आम लोगों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। पार्किंग की कमी से लंबे समय से परेशान फरियादियों और अधिकारियों को राहत देने के लिए गुरुवार को धनबाद उपायुक्त ने पूरे स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद समाहरणालय परिसर में 60 से 70 बड़ी गाड़ियों और करीब 200 छोटी गाड़ियों की क्षमता वाली एक सुव्यवस्थित पार्किंग सिस्टम विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है।

परिसर की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए जल्द ही CCTV कैमरों की स्थापना भी की जाएगी, जिससे सुरक्षा निगरानी व्यापक और प्रभावी हो सके।

इसके साथ ही हर दिन समाहरणालय पहुँचने वाले सैकड़ों लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए वेटिंग रूम और पार्क का निर्माण भी शुरू हो चुका है, ताकि फरियादियों को आराम से बैठने और इंतजार करने की सुविधा मिल सके।

कुछ दिनों पहले परिसर में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई थीं। इनमें

  • शिशु केंद्र
  • बेबी फीडिंग एरिया
  • प्लेइंग ज़ोन
    जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, जो आने वाली महिलाओं के लिए काफी सहायक साबित हो रही हैं।

इसके अलावा, राज्य सरकार की हॉर्टिकल्चर योजना के तहत परिसर में फलदार व इमारती पौधों का व्यापक रोपण भी किया गया है। इससे न केवल परिसर की हरियाली बढ़ेगी बल्कि वातावरण भी अधिक स्वच्छ और सौंदर्यपूर्ण होगा।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद के चिरकुंडा में जर्जर सरकारी क्वार्टर के आड़ मे करोड़ों की अवैध लॉटरी छप रही थी,बिक रही थी,ऐसे
01:41
Video thumbnail
शेखपुरा:उर्स मेले में गायब हुए था 10 वर्षीय बालक,ऐसे हुआ बरामद...
02:10
Video thumbnail
भाजपा सरकार में हुए JPSC घोटाले में सवाल पूछने पर हकला गयें रूपेश सिन्हा...?
00:49
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular