रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची पुलिस द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ शुरू की गई जांच पर अंतरिम रोक लगा दी है। रांची पुलिस ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच शुरू की थी, जिसे ईडी ने चुनौती दी थी।
कोर्ट ने इस दौरान राज्य सरकार और अन्य पक्षों से उत्तर तलब किया है। अगले सुनवाई तक पुलिस इस मामले में कोई कदम नहीं उठाएगी। यह फैसला ईडी के लिए तत्काल राहत माना जा रहा है।






















