31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

रामगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में एक करोड़ की लूट, दो बदमाश धराए, तीन फरार….

रामगढ़: रामगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में आए अपराधियों ने बंदूक की नोक पर दुकान में घुसकर करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। घटना के दौरान दुकान मालिक विष्णु प्रसाद ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और उसका हथियार छीन लिया। इसी दौरान एक अन्य आरोपी को भी मौके पर पकड़ लिया गया।

हालांकि, मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीन अन्य अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular