21.1 C
Jharkhand
Thursday, October 29, 2026

मतगणना को लेकर सारण जिला प्रशासन तैयार, डीएम और एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च…

छपरा:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर को होने वाली है। इसे लेकर सारण जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
मतगणना स्थल और उसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। साथ ही, कल यानी मतगणना के दिन सभी स्कूलों और कुछ अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।

 पूरे शहर में फ्लैग मार्च

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डीएम अमन समीर और एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने वरिष्ठ अधिकारियों, थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ छपरा शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
यह फ्लैग मार्च टाउन थाना चौक से शुरू होकर कचहरी स्टेशन और शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस टाउन थाना चौक पर समाप्त हुआ।

 प्रशासन के दिशा-निर्देश

डीएम ने बताया कि —“मतगणना केंद्र में अनधिकृत वाहन या व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मीडिया कर्मियों के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाएं और केवल प्रशासनिक अधिकारियों की पुष्टि की गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

 सुरक्षा बलों की तैनाती

एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि मतगणना के दौरान आईटीबीपी, रैपिड एक्शन फोर्स, क्यूआरटी, फायर ब्रिगेड और बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई है।
उन्होंने कहा कि —“किसी भी उम्मीदवार को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। शांति भंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

 प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अपने बच्चों पर नजर रखें, और किसी भी तरह की उपद्रवी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

spot_img
Video thumbnail
ATM से कैश निकालने वाले सावधान!मशीन में कार्ड फंसा धोखाधड़ी करने वाले शातिरों को पकड़ पुलिस को सौंपा..
04:09
Video thumbnail
गोविंदपुर पहुंचे धनबाद DC-SSP,बड़ा नावाटांड पंचायत का किया निरीक्षण,व्यवस्था देख हुए संतुष्ट...
03:12
Video thumbnail
गोकुल बस के चपेट में आया सड़क पार कर रहा ज़ाहिर हुसैन,आक्रोशित लोगों ने निरसा में किया NH 19 जाम...
04:31
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर से भीतिया तक NH 19 पर फिर महाजाम,रात @ 10PM Live...
01:08
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल में the Great धनबाद पॉलिटिक्स जारी,अब जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सांसद को ऐसे दिखायाआईना
03:24
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल वासियों के हमदर्द बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय दुबे,कहा नही हटेगा आपका आशियाना...
01:53
Video thumbnail
धनबाद के पिकल बॉल कोच बॉलीवुड कलाकारों को दे रहे हैं प्रशिक्षण,नेशनल में दीपक ने धनबाद का नाम किया
06:02
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को लेकर चरम सीमा पर पहुंची राजनीति,अब चलेगा बुलडोजर या बचेगा आशियाना...
06:13
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular