25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान हादसा, आग लगने से पुजारी समेत सात श्रद्धालु झुलसे…

वाराणसी:सावन के अंतिम शनिवार को वाराणसी के प्रसिद्ध आत्म विश्वेश्वर मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया। आरती के दौरान जलता हुआ दीपक गिरने से मंदिर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां मौजूद पुजारी समेत सात लोग झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

रूई के शृंगार से फैली आग

यह हादसा चौक थाना क्षेत्र के संकठा गली स्थित आत्म विश्वेश्वर मंदिर में देर शाम हुआ। सावन की अंतिम आरती के लिए मंदिर को विशेष रूप से रूई से सजाया गया था, जिससे आग तेजी से फैल गई। जैसे ही दीपक गिरा, मंदिर के अंदर आग की लपटें फैल गईं और अफरा-तफरी मच गई।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच हुए इस हादसे में कई लोग आग की चपेट में आ गए। झुलसे लोगों में पुजारी बैकुंठनाथ मिश्रा, प्रिंस पांडेय, सानिध्य मिश्रा, शिवान्य मिश्रा, देव नारायण पांडेय, सत्यम पांडेय, और कृष्णा शामिल हैं।

उपचार के लिए रेफर

घायलों को पहले मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अधिक बेहतर इलाज के लिए महमूरगंज स्थित जेएस मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि सभी का इलाज चल रहा है।

मंत्री और प्रशासन मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर मिश्र और जिला अधिकारी (डीएम) स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए और मामले की जांच के आदेश भी दिए।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular