25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

टाटा सिजुआ से धनसार तक जनसंपर्क अभियान में शान्तनु कुमार चंद्रा उर्फ बबलू पासवान को मिला जनविश्वास…

IMG 20260213 WA0049

घर-घर संवाद के जरिए विकास और मूलभूत सुविधाओं पर साझा किया स्पष्ट संकल्प

धनबाद: धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी शान्तनु कुमार चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के टाटा सिजुआ (वार्ड संख्या–6), सिजुआ स्टेडियम क्षेत्र (वार्ड संख्या–7) एवं धनसार न्यू दिल्ली बस्ती (वार्ड संख्या–33) में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुँचकर लोगों की समस्याएँ सुनीं और विकास को लेकर अपनी स्पष्ट सोच एवं प्रतिबद्धता साझा की।

जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे स्वच्छता, सड़क, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को सामने रखा। बबलू पासवान ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित तथा स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्ध प्रयास का आश्वासन दिया। क्षेत्रवासियों द्वारा व्यक्त किया गया स्नेह और भरोसा अभियान को लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है।

डोर-टू-डोर संपर्क से मजबूत हो रहा जनसंवाद

धनसार न्यू दिल्ली बस्ती में डोर-टू-डोर अभियान के दौरान महापौर प्रत्याशी ने नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त किया और शहर के समग्र एवं संतुलित विकास की अपनी रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम का वास्तविक विकास तभी संभव है जब योजनाएँ जनता की जरूरतों और सुझावों को आधार बनाकर तैयार की जाएं।

शान्तनु कुमार चंद्रा ने कहा कि, आप सभी का सहयोग और विश्वास हमारे लिए प्रेरणा है। स्वच्छ, सुव्यवस्थित और मूलभूत सुविधाओं से सशक्त धनबाद का निर्माण हमारा साझा संकल्प है। हम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शहर के हर वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लगातार नागरिकों से मिलकर उनकी अपेक्षाओं को समझा जा रहा है, ताकि धनबाद नगर निगम क्षेत्र को योजनाबद्ध और संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular