31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मीट दुकानों पर छापा — चार व्यापारियों को नोटिस…

धनबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में हीरापुर हटिया क्षेत्र में मीट दुकानों पर औचक छापेमारी की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने अपनी टीम के साथ हीरापुर हटिया क्षेत्र में स्थित मुर्गा, मछली और मटन की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में साफ-सफाई, मीट के भंडारण की स्थिति और खाद्य लाइसेंस की गहन जांच की गई।

जांच में सामने आया कि कुछ दुकानदार बिना वैध खाद्य लाइसेंस के मीट की बिक्री कर रहे थे, वहीं कई दुकानों पर खुले में मीट रखा गया था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को साफ निर्देश दिया कि दुकानों में स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है और खुले में मीट की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि आम जनता के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग ने संकेत दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों पर आगे और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular