25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बीसीसीएल की सीएसआर पहल के तहत आईआईटी (आईएसएम) में स्टेम एजुकेशन कार्यशाला आयोजित….

धनबाद : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की सीएसआर योजना के तहत बुधवार को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पेनमैन ऑडिटोरियम में प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन (पीएपी) परिवारों एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्टेम एजुकेशन कार्यशाला आयोजित की गई। “लॉजिकल, डिजिटल एवं एक्सपेरिमेंटल लर्निंग एप्रोच के माध्यम से पीएपी एवं वंचित विद्यार्थियों के बीच स्टेम शिक्षा को बढ़ावा” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के 550 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह पहल विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीक आधारित शिक्षा बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगी। उन्होंने प्रो. रश्मि सिंह एवं प्रो. नीलाद्री दास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आईआईटी (आईएसएम) की पहुंच अब केवल कैंपस तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी स्कूलों के बच्चों तक भी हो रही है। उन्होंने बीसीसीएल की ओर से शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा भी दिया।

आईआईटी (आईएसएम) के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि स्टेम शिक्षा बच्चों में आइडिएशन, इनोवेशन और इन्क्यूबेशन की सोच विकसित करती है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल निजी स्कूलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने चयनित सरकारी स्कूलों में बीसीसीएल के सहयोग से टिंकरिंग लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कहा कि स्टेम शिक्षा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल विकसित करती है। उन्होंने आईआईटी (आईएसएम) और बीसीसीएल के इस संयुक्त प्रयास को सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रश्मि सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 से शुरू इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित बच्चों में तार्किक, डिजिटल और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना है। वहीं प्रो. नीलाद्री दास ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समावेशी शिक्षा के प्रति आईआईटी (आईएसएम) की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान पीएपी विद्यार्थियों ने पंजीकरण एवं फीडबैक फॉर्म भी भरे। उद्घाटन सत्र के बाद विद्यार्थियों को टेक्समिन इनोवेशन हब, रोबोटिक्स लैब, जियोलॉजिकल म्यूजियम, अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी), सेंट्रल लाइब्रेरी तथा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टिव सेशन, प्रयोगात्मक गतिविधियां एवं तकनीकी प्रदर्शन भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular