पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को अवैध हथियार के साथ पकड़ा। थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक पर जा रहे संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद हुई।
पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।पुलिस का कहना है कि इलाके में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






















