24.6 C
Jharkhand
Friday, April 17, 2026

चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, पिता व दादा पर हत्या का आरोप…

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोसफडीह (चंदनटांड) गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार वर्षीय मासूम बच्चे ऋषि वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के ननिहाल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पचम्बा थाना पुलिस को दी। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पिता, दादा समेत अन्य पर हत्या का आरोप

ऋषि की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके नाना सुरेश प्रसाद महतो और मां ममता देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ऋषि के पिता राजन कुमार, दादा अर्जुन महतो, दादी जितनी देवी समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतक की मां ममता देवी ने बताया कि पिछले एक वर्ष से पति राजन कुमार के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। राजन कुमार नशे की हालत में अक्सर घर आकर मारपीट करता था, जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। गांव वालों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ममता देवी अपने मायके चली आई थीं, जबकि ऋषि अपने पिता के साथ रह रहा था।

मां का आरोप है कि शुक्रवार सुबह राजन कुमार ने फोन कर बच्चे की मौत की सूचना दी। जब ननिहाल पक्ष मौके पर पहुंचा तो उन्होंने ऋषि के शरीर पर कई प्रकार के जख्म देखे, जिससे हत्या की आशंका गहराई है।

फिलहाल पचम्बा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
“जहां अभी हम खड़े हैं, क्या पता यहां भू-धंसान हो जाए…” — खतरे के बीच धनबाद DC&BCCL CMD की अपील,
09:18
Video thumbnail
CBSE 10th स्टेट टॉप 5 में जगह बनाने वाला प्रणय गिरी भविष्य में बनेगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर,प्रमुख ने घर
05:57
Video thumbnail
भुधंसान- गैस प्रभावित केंदुआ राजपूत बस्ती के लोगों के लिए राहत शिविर में कैसी है व्यवस्था देखिए
02:52
Video thumbnail
भुधंसान और गैस रिसाव प्रभावित 4 लेन सड़क निरीक्षण के बाद BCCL CMD मनोज अग्रवाल,धनबाद DC-SSP हालात का
02:15
Video thumbnail
भुधंसान प्रभावित धनबाद-बोकारो 4 लेन मार्ग पर गोफ बना और गैस रिसाव शुरू हो गया,पुनर्वास की आस लगाए
05:51
Video thumbnail
भू धंसान वाले धनबाद बोकारो 4 लेन सड़क के किनारे अब बन गया गोफ भयावह तस्वीरें देखिए Live.
04:05
Video thumbnail
भुधंसान- गैस रिसाव प्रभावित केंदुआडीह के लोगों से मेयर संजीव सिंह की मुलाकात शिफ्टिंग के लिए अहम...
01:17
Video thumbnail
NCC कैडेट्स के लिए गिरिडीह के इस महाविद्यालय में हुआ बड़ा आयोजन,थल सेना के लिए.....
07:04
Video thumbnail
कोयला कारोबारी मनीष सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली,दुर्गापूर रेफर,NH 19 से बरामद हुई यह...
00:32
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!