34.4 C
Jharkhand
Tuesday, May 5, 2026

तरुण महतो कस्टडी पिटाई मामला, हाईकोर्ट सख्त..

झारखंड: झारखंड हाईकोर्ट में जेएलकेएम प्रत्याशी रहे तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई के मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका पर सख्त रुख अपनाया है।चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सरायकेला एसपी से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि जिले के थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर अब तक क्या कार्रवाई की गई है।साथ ही कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से भी जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह जानना चाहा है कि जिस मेडिकल अधिकारी ने तरुण महतो को कोर्ट में पेशी के दौरान “फिट फॉर कस्टडी” का प्रमाण पत्र दिया था, उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी।

 

इससे पहले राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में बताया गया कि पीड़ित तरुण महतो को तत्काल मुआवजे के तौर पर 1 लाख 50 हजार रुपये दिए गए हैं।मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रितेश कुमार महतो ने पक्ष रखा।

बताया जाता है कि वर्ष 2024 के चुनाव में तरुण महतो जेएलकेएम के ईचागढ़ से प्रत्याशी रह चुके हैं। 19 नवंबर 2025 की रात ईचागढ़ पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने गई थी, जहां उनके साथ बर्बर पिटाई का आरोप है।

यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। इस घटना को लेकर उनकी पत्नी ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू की थी।

spot_img
Video thumbnail
रिमांड में पूछताछ:प्रिंस को सहयोग करने वाले सफेदपोश और स्लीपर सेल की पुलिस को मेजर से मिली जानकारी..
02:24
Video thumbnail
हेडलाइन :चासनाला सेल रेलवे साइडिंग पर चक्का जाम, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का फूटा गुस्सा...
02:12
Video thumbnail
बंगाल जीत का जश्न धनबाद के निरसा में,पूर्व विधायक अपर्णा समर्थकों संग झूम उठीं...
02:16
Video thumbnail
मतगणना के बाद टीएमसी के गुंडो का क्या होगा हश्र...
00:37
Video thumbnail
बंगाल में दीदी की विदाई के साथ चाचा जान ने लगाया यह नारा हो गया वायरल...
00:27
Video thumbnail
अब घुसपैठियों को छोड़ना होगा बंगाल..भाजपा नेता संजीव अग्रवाल के साथ इन भजपायियों ने पश्चिम बंगाल जीत
06:50
Video thumbnail
श्री राम सेना के उदय प्रताप सिंह और भजपायियों ने बंगाल जीत को कुछ इस तरह से किया सेलिब्रेट...
04:31
Video thumbnail
जब हाथ मे झालमुड़ी लेकर BJP मुख्यालय ममता बनर्जी के भेष में पहुंचा युवक फिर क्या हुआ देखिए...
00:21
Video thumbnail
सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की कुर्बानी हुई सफल,आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती हुई भगवामय:राज सिन्हा
06:58
Video thumbnail
बंगाल बिजय के बाद धनबाद सांसद ढुलू महतो का ममता पर जबरदस्त प्रहार,अब आपके घुसपैठिये बोरिया बिस्तर
01:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!