24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

साइबर क्रिमिनल समझ युवक से लूटपाट, गोविंदपुर पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार…

धनबाद: धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जामताड़ा के नारायणपुर निवासी इरफान अंसारी 2 मई को धनबाद से लैपटॉप खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर मुख्य सड़क पर अपना हॉस्पिटल के पास तीन मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

अपराधियों ने युवक से उसकी मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल फोन और करीब 22 हजार रुपये नकद लूट लिए। घटना के बाद अपराधियों ने पीड़ित को फोन कर पैसे लेकर बाइक वापस करने का झांसा दिया।

मामले की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस हरकत में आई और 4 मई को जाल बिछाकर चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, चार मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में रजहान अंसारी, फरदीन अंसारी, राजू अंसारी और जावेद अंसारी शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जिस युवक को निशाना बनाया गया, क्या वह वास्तव में साइबर अपराधी था या फिर आम व्यक्ति।

फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular