26.6 C
Jharkhand
Wednesday, August 26, 2026

तीन वर्षीय बच्चे की मौत बेहद दुखद, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार — गया प्रसाद मिर्धा…

जामताड़ा:नाला में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नाला प्रखंड मीडिया प्रभारी गया प्रसाद मिर्धा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

गया प्रसाद मिर्धा ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और संवेदनशील क्षण है। उन्होंने कहा, “मासूम बच्चे की असमय मृत्यु ने हम सभी को भीतर तक झकझोर दिया है। इस कठिन समय में हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हैं।”

मिर्धा ने बताया कि राज्य सरकार इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच कराएगी। प्रारंभिक रिपोर्ट में अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही के संकेत मिले हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के निलंबन की अनुशंसा की गई है, ताकि किसी भी स्तर पर लीपापोती न हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैर-जिम्मेदारी को बर्दाश्त नहीं करेगी
मिर्धा ने कहा, “बच्चा चाहे किसी का भी हो, हर जीवन हमारे लिए अमूल्य है। दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा।”

साथ ही, उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि संवेदना और जिम्मेदारी का है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शोकाकुल परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग की अपील की।

 

spot_img
Video thumbnail
जयराम के पक्ष में डॉक्टर & एलीट क्लास क्यों कर रहा है बात,बता रहे हैं पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल
02:22
Video thumbnail
सोशल मीडिया पर लाइव आकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन को खूब लगाई लताड़...
01:55
Video thumbnail
26 August 2026
01:45
Video thumbnail
धनबाद
03:32
Video thumbnail
जयराम महतो गरीब का बेटा है गरीब के लिये काम करता है इसलिए सब उसके पीछे लग गया है:राजीव ओझा
06:15
Video thumbnail
बैलगाड़िया टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा-नियोजन नहीं मिला,फिर DC से मिलने पहुंचे कई रैयत...
03:45
Video thumbnail
मछली पकड़ दिन भर में 200 का भी नही होता जुगाड़,पर खानदानी पेशा है छोड़ कैसे दें.!एक मल्लाह की सादगी...
04:20
Video thumbnail
किसनगंज पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान:चोरी गए 51 फोन बरामद कर वास्तविक ऑनर को सौंपा
02:41
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24
Video thumbnail
छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो की परीक्षा सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग,कहा हर परीक्षा में तय हो जवाबदेही
00:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular