धनबाद: “वॉयस ऑफ़ धनबाद सीजन-1” का पहला ऑडिशन राउंड आज गुरु नानक कॉलेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. दीपक कुमार ने फीता काटकर किया। पहले राउंड में 20 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ऑडिशन में अश्विनी आनंद और सू बी बावेजा ने जज की भूमिका निभाई। आयोजक एवं इवेंट हेड हितेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि थिएटर राउंड के लिए विशेष मेंटर रखा गया है, जो
चयनित प्रतिभागियों को स्टेज परफॉर्मेंस की ट्रेनिंग देंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों और सहयोगियों का धन्यवाद किया गया। “वॉयस ऑफ़ धनबाद” का दूसरा ऑडिशन राउंड 28 तारीख को भूली में आयोजित होगा।






















