27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

“राष्ट्रीय जनता कामगार संघ” की बीसीसीएल प्रबंधन संग सफल वार्ता, 5 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति…

धनबाद:“राष्ट्रीय जनता कामगार संघ” की महामंत्री आशनी सिंह के नेतृत्व में बीसीसीएल प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया उपस्थित रहे। बैठक में संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़ी 5 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया, जिस पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक सहमति दी गई।

बैठक के दौरान चुनाव ड्यूटी के दौरान रविवार को कार्य करने वाले कर्मचारियों के लंबित भुगतान को जल्द जारी करने पर सहमति बनी। वहीं जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को टी.ए. और डी.ए. के आधार पर भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

इसके अलावा Junior Overman एवं Mining Sardar पद पर चयनित कर्मियों की आवश्यकता और रिक्ति के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थापना करने पर भी सहमति बनी। कर्मचारियों के लिए सभी कार्यस्थलों और आवासीय कॉलोनियों में पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा जर्जर आवासों की मरम्मती कराने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में संघ की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, केंद्रीय सचिव अरुण प्रकाश पाण्डेय, कोयला भवन शाखा अध्यक्ष कौशिक चटर्जी, शाखा सचिव दरोगा महतो, अनिल पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular