34.7 C
Jharkhand
Tuesday, June 2, 2026

बाघमारा में चोरों ने मचाया उत्पात — एक रात में तीन दुकानों के ताले टूटे, CCTV में कैद हुई करतूत, पुलिस जांच में जुटी…

बाघमारा: बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा मोड़ में देर रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया, हालांकि दो दुकानों में उन्हें सफलता नहीं मिली

पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर मास्क पहनकर आए थे और दुकानों के शटर व ताले तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

चोरी की घटना में सबसे बड़ा नुकसान एक पान दुकान को हुआ है। दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने कैश काउंटर खंगाला और लगभग 1200 रुपये नकद के साथ कुछ जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बाघमारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए फुटेज का विश्लेषण कर रही है।

गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था, जिससे क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय व्यवसायियों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लगाई जा सके।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
05:53
Video thumbnail
जमुआ:आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पद पर शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ चयन...
01:26
Video thumbnail
लालू के लाल तेजप्रताप यादव गोपियों संग बांसुरी बजाते खूब हो रहे हैं वायरल...
01:07
Video thumbnail
धनबाद सिटी सेंटर के निकट सघन ट्रैफिक जांच अभियान में सीट बेल्ट,हेलमेट,ब्लैक फ़िल्म को ले सख्ती,लहरिया
05:58
Video thumbnail
वेंडिंग ज़ोन,EVM वेयर हाउस कोहिनूर मैदान एप्रोच सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के आड़े आया वकीलों का सिरिस्ता
02:57
Video thumbnail
बरवाअड्डा - पानी के लिए तरसता परिवार, चापाकल तोड़ने और मारपीट का आरोप
03:32
Video thumbnail
1100 से ज्यादा आईआईटियन दे चुके फोकस धनबाद के निदेशक अजय वीर सिंह के 19 छात्रों ने क्रेक किया JEE
08:08
Video thumbnail
धनबाद SNMMCH में अब मरीजों को बेड पर पहुंचाई जा रही है भोजन,नई व्यवस्था से मरीज खुश,इन्हें मिली है
04:45
Video thumbnail
धनबाद का तन्मय JEE एडवांस में AIR 708 लाकर बना झारखंड के टॉपर,IIT दिल्ली से कम्प्यूटर साइंस...
02:42
Video thumbnail
झारखंड T20 लीग में धनबाद के कुनैन कुरैशी 12.5 लाख समेत आठ प्रतिभाशाली क्रिकेटर बिकें ,अब दिखाएंगे
03:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!