रांची:रांची जिले के लालपुर थाना क्षेत्र से गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। आपसी विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 31 जनवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे की है। लापुंग थाना क्षेत्र के लोवर वर्धमान कंपाउंड स्थित धोबी घाट तालाब के पास विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित पियूष कुमार सिंह जब अपने घर से निकल रहे थे, तभी आरोपी अमन कच्छप, अंकित कच्छप और उनके पिता मुन्ना कच्छप ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया।
हमले में पियूष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
मामले की सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 21/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद गठित छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।






















