28.1 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के नामांकन की तैयारियों को लेकर भाजपा की अतिआवश्यक बैठक संपन्न…

IMG 20260202 WA0056

धनबाद:भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला की एक अतिआवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री संजीव अग्रवाल के नामांकन को ऐतिहासिक एवं प्रभावशाली बनाने हेतु तैयारियों की समीक्षा एवं रणनीति तय करना था।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नामांकन के दिन रानी बांध तालाब के पास एकत्रीकरण स्थल निर्धारित किया गया है, जहां से सभी कार्यकर्ता संगठित होकर नामांकन स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने मंडल से अधिकतम संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करें। नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के जुटान, अनुशासन, समयबद्धता एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
भाजपा धनबाद महानगर जिला ने अपील की है कि सभी कार्यकर्ता निर्धारित समय पर एकत्रीकरण स्थल पर पहुंचकर संगठन की एकजुटता और ताकत का परिचय दें तथा मेयर प्रत्याशी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं।

बैठक का संचालन महामंत्री मानस प्रसून ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन धनेश्वर महतो ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, राजकिशोर जैना, अभिमन्यु कुमार, विभा रानी सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, नित्यानंद मंडल, अनिल सिन्हा, गीता सिंह, योगेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष हुलास दास, रंजय सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, मनोज रिंकू, सत्येंद्र मिश्रा, टुन्ना सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54
Video thumbnail
जिला परिषद सदस्य पति को बेखौफ अपराधियों ने मारी आठ गोली,फिर हो गया बवाल...#CrimeNews
01:59

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular