32.6 C
Jharkhand
Tuesday, August 11, 2026

सारण में पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की मौत…

छपरा: सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मछली पालन के लिए बनाए गए पोखरे में तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पूरे गांव में कोहराम मच गया और घरों में मातम का माहौल बन गया।

घटना परसा पूर्वी पंचायत, धनवती गांव में शनिवार को हुई। मृतकों में शामिल हैं—मनोज मांझी का 4 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार, सरोज मांझी की 3 वर्षीय पुत्री तान्या कुमारी, और सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र की सोनी कुमारी (6 वर्ष), जो अपने मामा के घर शादी में आई थी।

परिजनों ने बताया कि बच्चे घर के पास खेलते-खेलते अचानक पोखरे की ओर चले गए। काफी देर तक जब बच्चे वापस नहीं आए, तो ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान तीनों के शव पोखरे में तैरते हुए मिले।

आनन-फानन में तीनों बच्चों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. इरफान ने उन्हें मृत घोषित किया।

एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और तीनों बच्चों की मौत पोखरे में डूबने से हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा।

गांव में मातमी सन्नाटा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पोखरों के चारों ओर सुरक्षा दीवार या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

 

spot_img
Video thumbnail
विद्या के मंदिर को भी चोरों ने नही छोड़ा,सेंधमारी कर कम्प्यूटर उपकरणों की चोरी...#CrimeNews
03:23
Video thumbnail
व्यपारियों से रंगदारी मांगने का मामला और बाईक चोरी में भी कमी,धनबाद पुलिस को SSP ने अगस्त में दिया
03:56
Video thumbnail
दूसरी सोमवारी पर चार लाख से ज्यादा बैजनाथ पर किया जलाभिषेक... #DeogharNews #BabaBaijnath
02:55
Video thumbnail
यूको बैंक KYC अपडेट के नाम पर खाता में सेंधमारी कर रूवाये गायब करने वाले गिरोह के 4 साईबर अपराधी
07:44
Video thumbnail
10 August 2026
01:03
Video thumbnail
केन्द्र सरकार की नितियों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का जेल भरो अभियान
02:36
Video thumbnail
नवीनगर विधायक चेतन आनंद की पत्नी डॉ आयुषी सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल की सड़क पर कर दिया ईलाज...
02:50
Video thumbnail
सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर निरसा के इस शिव मंदिर में उमर रही है कांवरियों की जबरदस्त भीड़...
01:29
Video thumbnail
खनन क्षेत्र में बैटरियों का बढ़ता इस्तेमाल: चुनौतियां और आगे की राह पर DGMS धनबाद की राष्ट्रीय
03:33
Video thumbnail
JPSC-JSSC घोटाले पर भाजपा का प्रदर्शन, रागिनी सिंह समेत कई नेता हिरासत में…|#JPSC #JSSC #raginisingh
00:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular