24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन,2027 पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन…

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत धनबाद महानगर का चल रहे दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आज अंतिम दिन है.धनबाद में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के विस्तार, कार्यपद्धति, विचार परिवार और 2027 के पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। मुख्य वक्ताओं ने प्रशिक्षाणर्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासित होकर पार्टी के कामों को आगे बढ़ाने की सीख दी.साथ ही कार्यकर्ताओं के आचरण, व्यवहार, भाजपा के अखंड भारत के लिए किया जा रहे कार्यों की चर्चा की. शिविर में पहुंचे धनबाद और बाघमारा विधायक ने मिडिया से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीति को जमीनी स्तर पर उतारने एवं कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की अपील की गई है.बता दें कि शिविर के पहले दिन राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार ने ‘कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि’ विषय पर चर्चा की। इसके बाद अभय सिंह ‘हमारी कार्यपद्धति’, डॉ. नीरा यादव ‘मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं’, कर्मवीर सिंह ‘कार्यकर्ता विकास, संभाल और दायित्व बोध’, शैलेंद्र सिंह ‘व्यावहारिक सत्र’, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ‘देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास’ और अनंत ओझा ‘विचार परिवार’ विषय पर मार्गदर्शन दिया.आज अंतिम दिन दिलीप वर्मा ‘बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम एवं मन की बात’, विक्रांत उपाध्याय ‘सोशल मीडिया एवं नमो ऐप, सरल ऐप’, पूर्व सांसद पी एन सिंह का इतिहास एवं विकास’ तथा पवन साहू ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर जानकारी दिये.प्रशिक्षण महाभियान के समापन के अवसर पर पहुँचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृष्य एवं 2027 के पंचायत चुनाव में पार्टी की भुमिका पर चर्चा किये.

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular