धनबाद:शेष बचे विस्थापितों को नियोजन सहित अन्य मांगों को लेकर विस्थापितों ने निरसा स्थित मैथन पॉवर लिमिटेड के मनमाने एवं ढुलमूल रवैया के विरुद्ध आंदोलन का बिगुल फूकते हुए MPL के मुख्य द्वार के समीप अनिश्चित्कालीन धरने पर बैठ गए और ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी विस्थापितों के समर्थन में जिप सदस्य सह भाजपा नेता संजय सिंह भी पहुंचे आपको बता दें इससे पहले भी दो बार विस्थापित इन्हीं 6 सूत्री मांगों को लेकर सांसद ढुल्लु महतो के नेतृत्व में MPL गेट के समक्ष प्रदर्शन कर चुके है बाबजूद उसके अभी तक उनके मांगों पर कोई सकारात्मक पहल करने के बजाय MPL प्रबंधन ने सिर्फ आश्वाशन दिया था.






















