22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Trisha Singh tribute: तृषा सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए हेमंत-कल्पना सोरेन, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Trisha Singh tribute: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास पहुंचे। यहां दोनों ने राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वहीं, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कल्पना सोरेन ने दिवंगत तृषा सिंह के परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मंत्री आवास पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

तृषा सिंह के निधन के बाद सोमवार को मंत्री आवास परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी और कांग्रेस, राजद एवं झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दिवंगत तृषा सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: Bihar DGP Preeta Verma: बिहार DGP पद पर सस्पेंस बरकरार, प्रीता वर्मा का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक बढ़ा

भीषण सड़क हादसे में हुई थी तृषा सिंह की मौत

दरअसल, 24 सितंबर की अहले सुबह जमशेदपुर के मरीन ड्राइव एनएच पर ट्रक और कार के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह और उनके तीन दोस्तों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पूरे मामले ने शोक की स्थिति पैदा कर दी थी। सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पहुंचकर दिवंगत तृषा सिंह को श्रद्धांजलि दी।

डीएसपी ने हादसे को लेकर दी थी जानकारी

मामले को लेकर डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया था कि देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने कार में सवार चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया था।

Trisha Singh tribute 1

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular