ब्रिटेन: इंग्लैंड में दो कारों की टक्कर में भारत के तेलंगाना राज्य के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान चैतन्य तार्रे (23) और ऋषि तेजा रपोलू (21) के रूप में हुई है।
हादसा सोमवार तड़के रेले स्पर गोल चक्कर पर हुआ।
पूर्वी लंदन के दो पुरुषों को खतरनाक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में 20 नवंबर तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
एसेक्स पुलिस ने जनता से सीसीटीवी फुटेज या चश्मदीद गवाहों से जानकारी देने की अपील की है।






















