25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

निरसा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन पहुंचे जिलाध्यक्ष…

निरसा :गुरुवार को निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार राय ने की ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्हीं के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार कर कमेटी की घोषणा भी की गई।

मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की झारखंड राज्य कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धनबाद जिले के हर प्रखंड में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय खोला जाना है। उसी क्रम में आज निरसा प्रखंड में इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। आगे उन्होंने कहा की निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया है एवं हमें पूर्ण विश्वास है कि वह पार्टी की तरफ से दिए गए दायित्वों एवं जनता के अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

वही निरसा प्रखंड अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार राय ने कहा कि इस कार्यालय का उद्घाटन करने का मुख्य उद्देश्य जनता से जुड़ाव एवं निरसा विधानसभा की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जनता ने जो हम पर भरोसा दिखलाया है उसे भरोसे पर खरा उतरना है। मौके पर कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, निरसा प्रखंड अध्यक्ष डॉ संतोष राय, सुदाम भंडारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बबलू दास, जिला महासचिव मोहम्मद इम्तियाज शेख, अब्दुल रहमान छत्रबली भुईयां, सूरज कुमार, अमन कुमार, देवाशीष तिवारी, रामजी चौहान, प्रदीप खेड़िया, तारकनाथ मिश्रा, सुजीत कुमार, कमलजीत कौर, सकलदेव प्रसाद, राजेश कुमार महाराज, लखपति नोनिया, स्वपन बाउरी, सौरभ दत्ता, सुबल तिवारी, प्रमोद पंडित, मोहम्मद अमीरुल्लाह, किशन कुमार दास इत्यादि मौजूद रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular