34.5 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो – सड़क के अभाव में खटिया पर लाद कर अस्पताल पहुंचाई गई 14 वर्षीय डायरिया पीड़िता…

सड़क नहीं, खटिया ही सहारा! टुंडी के पिपराटांड़ गांव की तस्वीर ने विकास पर खड़े किए सवाल

धनबाद:इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें गांव के लोग एक 14 वर्षीय बीमार बच्ची को खटिया पर लादकर अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। ये तस्वीर किसी सदी पुरानी नहीं, बल्कि झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा क्षेत्र की है।

यह दृश्य टुंडी प्रखंड के बड़वाटांड़ पंचायत अंतर्गत पिपराटांड़ गांव का है, जहां नभ्या कुमारी, पिता फुलचंद सोरेन, डायरिया से पीड़ित हुई। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी, और परिजनों ने बच्ची को खटिया पर लादकर कई किलोमीटर दूर नामनगर तक पैदल पहुँचाया।

ग्रामीणों का आरोप – विधायक को दी गई थी कई बार जानकारी

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस बुनियादी समस्या की जानकारी टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को कई बार दी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

सूत्रों के अनुसार, यह गांव एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और वर्षों से सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। लोगों का आरोप है कि सरकार और जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनावों में दिखाई देते हैं, इसके बाद इन इलाकों की सुध नहीं ली जाती।

विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीर

यह दृश्य अपने आप में विकास की सच्चाई को बयां करता है

मथुरा प्रसाद महतो टुंडी से 2005, 2009, 2019 और अब 2024 में विधायक रह चुके हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि – क्या विकास सिर्फ कागज़ों तक सीमित है?

यह पहला मामला नहीं है। कुछ समय पूर्व घोंसलडीह गांव से भी ऐसी ही खबर आई थी जहां मरीज को खटिया पर लादकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ा था, क्योंकि एम्बुलेंस गांव नहीं पहुंच पाती।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में?

अभी तक इस वायरल वीडियो पर किसी अधिकारी या प्रशासनिक बयान की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अब जनता चाहती है कार्रवाई नहीं, समाधान

spot_img
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!