निरसा:निरसा प्रखंड अंतर्गत चापापुर -रामकनाली नव दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए इसीएल प्रबंधन एवं निरसा विधायक अरूप चटर्जी द्वारा चिन्हित भूमि का ग्रामीणों ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि वर्षो से चापापुर में भव्य दुर्गा मंदिर था लेकिन इसीएल प्रबंधन द्वारा चापापुऱ टू ओसीपी के लिए जो भूमि अधिग्रहण की जा रही है उसी के तहत पुराना दुर्गा मंदिर अधिग्रहण भूमि में आ रहा है जिस कारण इसीएल प्रबंधन ने दुर्गा मंदिर को स्थानांतरित करते हुए उक्त भूमि को नव मंदिर निर्माण के लिए चिन्हित किया है प्रबंधन द्वारा यह आश्वासन दिया गया है जल्द ही प्रबंधन द्वारा यहाँ भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा और जब तक नवदुर्गा मंदिर का निर्माण नहीं करवाया जाता है तब तक हम पुराने दुर्गा मंदिर को हटाने नहीं देंगे.






















