27.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बाघमारा में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का बीसीसीएल के खिलाफ चक्का जाम…

बाघमारा: गोविंदपुर एरिया-3 अंतर्गत ब्लॉक-4 स्थित ओसीपी डंप में कोल मुरना बस्ती के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार सुबह बीसीसीएल के खिलाफ चक्का जाम किया। ग्रामीणों ने कोल डंप पहुंचकर बीसीसीएल प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीते लगातार 20 दिनों से बस्ती में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बिजली नहीं होने के कारण पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं अंधेरे की वजह से लोगों को असुरक्षा का भी सामना करना पड़ रहा है।

बस्ती की महिलाओं ने बताया कि बच्चों की फाइनल परीक्षा नजदीक है और बिजली नहीं रहने से पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस स्थिति से पूरे बस्ती के लोग परेशान हैं।

आंदोलन की उग्रता को देखते हुए परियोजना पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। परियोजना पदाधिकारी ने समस्या के समाधान के लिए पांच दिनों का समय मांगा। साथ ही आश्वासन दिया कि फिलहाल 100 केवी के ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

पदाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण किसी तरह शांत हुए और चक्का जाम आंदोलन को समाप्त किया।

spot_img
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular