26 C
Jharkhand
Sunday, August 23, 2026

गिरिडीह में दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन, भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा…

गिरिडीह: गिरिडीह शहर स्थित होटल गैली इंटरनेशनल में आज अभिव्यक्ति फाउंडेशन एवं कॉमन ग्राउंड इनिशिएटिव के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण बहु-पक्षीय प्रक्रियाओं एवं लैंडस्केप (भू-दृश्य) संरक्षण कार्ययोजना विषय पर केंद्रित रहा।

कार्यक्रम में लिविंग लैंडस्केप से आए विशेषज्ञ बैंक्विट राज ने प्रतिभागियों को भूमि, जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समाज, प्रशासन, संस्थाओं और समुदाय की साझा भागीदारी जरूरी है।

इस कार्यशाला में गिरिडीह जिले के सात प्रखंडों सहित दो जिलों से आए लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण स्तर पर भूमि संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जल स्रोतों के संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता और सतत विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों को संरक्षण आधारित कार्यों के प्रति जागरूक करना और सामूहिक प्रयास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाना है। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और अनुभवों को भी साझा किया।

दो दिवसीय इस कार्यशाला में आने वाले दिनों में सामुदायिक स्तर पर संरक्षण कार्यों को मजबूत करने तथा विभिन्न पक्षों के सहयोग से ठोस पहल करने पर भी जोर दिया गया।

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58
Video thumbnail
23 August 2026
00:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular