25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ…

धनबाद: धनतेरस, दीपावली से पहले आने वाला वह शुभ दिन जब बाजारों में चहल-पहल और घरों में रौनक छा जाती है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी से धनतेरस पर घर में लक्ष्मी और कुबेर का वास होता है। परंपरा कहती है सही वस्तु की खरीदी से धन और सौभाग्य की राह खुलती है, जबकि कुछ वस्तुएं अशुभ प्रभाव भी ला सकती हैं। धनतेरस पर खरीदारी सिर्फ चीजें जुटाने का दिन नहीं, बल्कि शुभता, विश्वास और समृद्धि को घर लाने का अवसर है। जरूरी नहीं कि महंगी वस्तुएं ही खरीदी जायें, सच्ची भावना और आस्था के साथ की गई छोटी सी खरीदारी भी लक्ष्मी के आगमन का निमंत्रण बन सकती है। आइये जानें इस धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ है और किन चीजों से बचना चाहिये….

धनतेरस पर क्या खरीदें (शुभ)
धनतेरस पर धातु खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सोने–चांदी के सिक्के, बर्तन या गहने शुभ होते हैं। बजट कम हो तो स्टील या पीतल के बर्तन भी खरीदे जा सकते हैं। दीपावली पूजा के लिये लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्तियां खरीदना घर में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता लाता है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और समृद्धि आती है। धनतेरस को नई चीजें शुरू करने के लिये शुभ दिन माना जाता है, इसलिये मोबाइल, टीवी, लैपटॉप या वाहन खरीदना भी शुभ फल देता है। धनतेरस को आयुर्वेद दिवस भी कहा जाता है। इस दिन हर्बल चीजें या औषधीय पौधे खरीदना स्वास्थ्य और दीर्घायु का प्रतीक है। कुबेर यंत्र और लक्ष्मी यंत्र की खरीद घर में धनवृद्धि और सुख-शांति का संकेत मानी जाती है।

धनतेरस पर क्या न खरीदें (अशुभ)
कांच और प्लास्टिक को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। इनसे परहेज करना शुभ माना गया है। काला रंग अशुभ और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन काले कपड़े या वस्तुयें न खरीदें। लोहे को राहु और शनि से जोड़ा जाता है। कैंची, छुरी जैसी चीजें खरीदना कलह और संघर्ष का संकेत माना जाता है। जहां झाड़ू खरीदना शुभ है, वहीं इस दिन झाड़ू या तेल बेचना अशुभ माना गया है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular